IND vs PAK Preview: वर्ल्ड कप की जीत पर इतराए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, खिलाड़ियों ने कस ली है कमर

27 अगस्त शनिवार से यूएई में एशिया कप 2022 की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम इस अभियान के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी।

नई दिल्ली, 27 अगस्त। 27 अगस्त शनिवार से यूएई में एशिया कप 2022 की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम इस अभियान के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। जबकि भारत 28 अगस्त को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान को हांगकांग के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। एशिया कप के सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे।

खल सकती है बुमराह-शमी की कमी

खल सकती है बुमराह-शमी की कमी

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। दूसरी ओर मोहम्मद शमी को टीम के लिए नहीं चुना गया है। सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं। वह अपनी फॉर्म को एशिया कप के जरिए फिर से हासिल कर सकते हैं। वह पिछले दो साल से बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं और एशिया कप में टीम को कोहली के बल्ले से रनों की जरूरत होगी। खिताब बचाने के लिए रोहित शर्मा पर भी निगाहें टिकी होंगी। भारत ने एशिया कप के पिछले दो सीजन जीते हैं और उसके पास खिताब की हैट्रिक लगाने का मौका है।

भारत पिछली बार बनी थी एशिया कप की चैंपियन

भारत पिछली बार बनी थी एशिया कप की चैंपियन

लगभग 16 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 13 मैच खेले जाएंगे। भारत टूर्नामेंट का गत चैंपियन है, जिसने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर 2018 में खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम अब तक सबसे ज्यादा 7 एशिया कप खिताब जीतने में सफल रही है। इस लिस्ट में श्रीलंका 5 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान ने 2 खिताब जीते हैं।

एशिया कप में भारत ने जीते हैं अधिक मुकाबले

एशिया कप में भारत ने जीते हैं अधिक मुकाबले

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो उसमें भी भारत का दबदबा रहा है। भारत ने कुल खेले गए 14 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। पाकिस्तान ने पांच जीते हैं। हालांकि, पिछली बार जब यह दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो भारत को पाकिस्तान के हाथों हार झेलना पड़ा था। वर्ल्ड कप 2021 में बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर रहेगी नजरें

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर रहेगी नजरें

वहीं पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ उनके कारनामों को देखते हुए यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है। मोहम्मद वसीम भी चोट के कारण मैच से एक दिन पहले टीम से बाहर हो गए हैं। वर्ल्ड कप की तरह इस अहम मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को रन बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। दोनों ने पिछले साल टी20 विश्व कप में नाबाद पारी खेली थी और टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

यहां देखें दोनों टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट

यहां देखें दोनों टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+