Ind vs Pak: कैमरामैन ने किया कुछ ऐसा कि परेशान हो गए रोहित शर्मा, रिएक्शन हो रहा वायरल
India vs Pakistan match in Hindi, Rohit Sharma Reaction: पल्लेकल में पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। शाहीन अफरीदी ने इन स्विंग गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत ने तीन और विकेट जल्द ही गंवा दिया।
रोहित 22 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट: एशिया कप में अपने पहले मैच में रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा के आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। रोहित शर्मा की तरह ही विराट कोहली को भी शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

कैमरामैन पर आया गुस्सा: मैच के दौरान दो बार बारिश के कारण रोका गया। बारिश के कारण रोहित शर्मा का मूमेंटम गया और वह आउट हो गए। बारिश के बीच रोहित शर्मा कैमरामैन से नाराज नजर आए। बारिश के बाद जब रोहित डग आउट की तरफ गया तो कैमरामैन ने उन पर कैमरा बनाए रखा। जिसके बाद रोहित ने कैमरामैन से खुद पर से इशारों ही इशारों में कैमरे को हटाने को कहा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मैच की बात करें तो रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद हारिस रऊफ ने श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को मुश्किल में डालने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications