IND Vs PAK Match 2025: कौन है ये शख्स? जिसने की पाकिस्तान की जीत की भविष्यवाणी! बोला- मुफ्त देगा गुलाब जामुन
India Vs Pakistan Match 2025 Champions Trophy:: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान (IND VS PAK) को 120 रनों के स्कोर का बचाव करके हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस बार फिर से दोनों के बीच भिड़त देखने को मिल रही है।
पाकिस्तान पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार चुका है और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला उसके लिए "करो या मरो" की स्थिति बन गई है। ऐसे में तरह-तरह की भविष्यवाणियां (India Vs Pakistan Match 2025 Prediction) सुनने को मिल रही हैं। इन्हीं में से एक शख्स का अनोखा वादा सुर्खियों में छा गया है। शख्स का दावा है कि पाकिस्तान जीतेगा और 5 मन (करीब 200 किलो) गुलाब जामुन (Gulab Jamuns) मुफ्त में बांटेगा! आइए जानते हैं कौन है ये शख्स...

कौन है ये शख्स?
यह शख्स, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के जिले गुजरांवाला (Gujranwala) में गुलाब जामुन (Gulab Jamuns) बेचने वाला है। सोशल मीडिया पर इस दुकानदार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उसकी दुकान पर इकट्ठा होकर गुलाब जामुन का आनंद ले रहे हैं। जैसे-जैसे भारत-पाकिस्तान मैच का दिन करीब आ रहा है, पाकिस्तान में क्रिकेट प्रशंसकों का जोश बढ़ता जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मुकाबले
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की दुनिया में चिर-प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज कम ही खेलती हैं और ज्यादातर आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं।
आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में 2017 में भिड़ंत हुई थी, जहां पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया था। लेकिन 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 120 रनों के स्कोर का बचाव करके हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।
IND vs PAK मैच 2025: क्या पाकिस्तान वापसी कर पाएगा?
- भारत हाल ही में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार फॉर्म में है और अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा।
- वहीं, पाकिस्तान पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार चुका है और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मुकाबला उसके लिए "करो या मरो" की स्थिति बन गया है।
PAKvsIND का बुखार गुजरांवाला पर चढ़ा!
गुजरांवाला, जो अपने पहलवानों के लिए मशहूर है, अब क्रिकेट के बुखार में डूबा हुआ है। फैंस पाकिस्तान की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं, जबकि भारत अपने विजयी रथ को जारी रखना चाहेगा।
अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान भारत को हरा पाता है या नहीं, और क्या सच में गुजरांवाला की गलियों में गुलाब जामुन बंटेंगे? या फिर यह मीठा सपना अधूरा ही रह जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications