IND vs PAK: Final में इस तरह हो जाएगी भारत-पाकिस्तान की सीट पक्की, सिंपल है कैलकुलेशन
भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को फिर दूसरी बार एशिया कप में भिड़ने को तैयार है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को फिर दूसरी बार एशिया कप में भिड़ने को तैयार है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इन दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। भारत ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में पटखवी देने का काम कर चुकी है। दूसरी बार भी टीम की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी।

फाइनल में भी हो सकती है भिड़ंत
क्रिकेट फैंस को जानकर खुशी होगी कि भारत और पाकिस्तान का एक और मुकाबला उन्हें अगले रविवार यानी 11 सितंबर को देखने को मिल सकता है। अगर सबकुछ इन दोनों टीमों के हक में रहा तो भारत-पाकिस्तान एक बार फिर फाइनल में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले मुकाबले को दमदार तरीके से अपने नाम किया था।

अफगानिस्तान और श्रीलंका को करना होगा बाहर
एशिया कप के सुपरफोर में भारत-पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान की टीम इन दोनों ही टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहती है तो फाइनल में इनका सामना हो सकता है। शनिवार को सुपर 4 के पहले मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। अब दासुन शनका की टीम के पास दो अंक हैं और फिलहाल वो रेस में आगे है।

राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होंगे मुकाबले
सुपरफोर की सभी टीमें एशिया कप के दौरान राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मैच खेलेंगी। जिसका अर्थ है कि प्रत्येक टीम एक मैच दूसरे पक्ष के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के फाइनल में टॉप की दो टीमें पहुंचेगी। अगर यह दो टीमें भारत और पाकिस्तान हो तो शायद ही किसी को हैरानी होगी। भारत और पाकिस्तान की टीमें टॉप टू में पहुंचने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

कम से कम जीतने होंगे दो मैच
श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले भारत-पाकिस्तान के पास बेहतर और अनुभवी खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए सुपर 4 चरण में अपने तीन में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। अगर ऐसा होता है, तो फाइनल में तीसरी बार यह दोनों टीमें मैच खेलेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस अपनी टीम को फाइनल में खेलते देखना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications