IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ये है सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम, किस्मत बदलने का सबसे बड़ा मौका?
India vs Pakistan Dream11 Prediction: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच में शनिवार को अहमदाबाद में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। फिलहाल, दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। एशिया कप 2023 में करारी हार के बाद पाकिस्तान जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगा, जबकि भारत एक बार फिर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने और जीत की लय बरकरार रखने के लिए उत्सुक होगा। मैच से पहले जानते हैं कि आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।
भारत फिलहाल 2 मैचों में 2 जीत और +1.500 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 2 मैचों में 2 जीत और +0.927 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 विकेट से हराया और फिर दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 81 रन से जीता और फिर दूसरे मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान इस फॉर्मेट में अब तक कुल 134 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जहां भारत ने 56 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान 73 मौकों पर जीत हासिल की है। इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए बेस्ट ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: केएल राहुल, मोहम्मद रिजवान
- बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम
- ऑलराउंडर: रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ
- कप्तान: विराट कोहली
- उपकप्तान: रोहित शर्मा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहां आपको खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बल्लेबाजों को यहां तेज गेंदबाजों के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा इस मिट्टी पर स्पिनर्स का जादू चलने लगेगा।
भारत बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।
पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, फखर जमान, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर।












Click it and Unblock the Notifications