IND Vs PAK: 'शार्दुल ठाकुर से ज्यादा खतरनाक मोहम्मद शमी', फूटा दिग्गज क्रिकेटर का गुस्सा
India Vs Pakistan Asia Cup: दिलचस्प बात यह है कि मैच में भारत ने मोहम्मद शमी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। भारत ने मोहम्मद शमी से ऊपर शार्दुल ठाकुर को चुना है।
India Vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर लिया है, और भारत पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगा। दिलचस्प बात यह है कि मैच में भारत ने मोहम्मद शमी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। भारत ने मोहम्मद शमी से ऊपर शार्दुल ठाकुर को चुना है।
भारत ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नहीं चुना क्योंकि वे शार्दुल ठाकुर के रूप में एक अतिरिक्त ऑलराउंडर के साथ उतरे। स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर रखा गया। वहीं, शमी को बाहर किए जाने पर दिग्गज का गुस्सा फूटा है। भारत के लिए 111 मैच खेल चुके संजय मांजरेकर ने कहा कि मोहम्मद शमी पाकिस्तान के लिए शार्दुल ठाकुर से ज्यादा खतरनाक खिलाडी होते। आप बल्लेबाजी की गहराई की बात करते हैं, लेकिन गेंदबाजी की गहराई भी मायने रखती है।

भारत की प्लेइंग 11 टीम में ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज खिलाड़ी शामिल हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11 टीम में ये खिलाड़ी
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ खिलाड़ी शामिल हैं।
4 सालों में पहली बार भारत बनाम पाकिस्तान
एशिया कप ग्रुप ए बैठक 4 वर्षों में पहली बार है, जब भारत और पाकिस्तान एकदिवसीय मैच में मिले। आखिरी बार दोनों टीमों ने 50 ओवर का प्रारूप 2019 विश्व कप में खेला था, जहां रोहित शर्मा के शतक और विराट कोहली के 77 रनों की मदद से भारत ने मेलबर्न में पाकिस्तान को हरा दिया था।
केएल राहुल मैच से बाहर, इशान किशन ने संभाली कमान
भारत को ईशान किशन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुनना पड़ा क्योंकि केएल राहुल अपनी चोट के कारण एशिया कप 2023 के पहले दो मैचों से बाहर हो गए थे। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस सप्ताह की शुरुआत में टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले कहा था कि राहुल को इस समस्या से पूरी तरह उबरने और मैच के लिए फिट होने के लिए और समय की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications