Ind vs Pak Asia Cup 2023: शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया, 37 गेंदों पर ठोका पचासा

Ind vs Pak Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है। कोलंबों के प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में भारत ने तूफानी शुरुआत की है, हालांकि टॉस तो मेजबान पाकिस्तान ने जीता और उसने पहले गेंदबाजी को चुना।

Ind vs Pak Asia Cup 2023:

लेकिन भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और भारत को अच्छी शुरुआत तो दी ही साथ पॉक बॉलरों को खुद पर हावी भी नहीं होने दिया। दोनों ने जमकर पाक गेंदबाजों को पीटा।

शुभमन गिल ने 37 गेंदों पर ठोंका पचासा

देश के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने आते ही पाकिस्तानी बॉलरों का पिटाई शुरू कर दी और 37 गेंदों पर ही पचासा पूरा किया,जिसमें 10 चौके शामिल हैं, वो 58 रन बनाकर आउट हुए, उनका विकेट शाहीन आफरीदी ने लिया। गिल ने कैप्टन रोहित शर्मा के साथ वैसे ही शुरुआत की, जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी।

रोहित शर्मा ने बनाए 49 गेंदों पर 56 रन

उनसे पहले रोहित शर्मा आउट हुए थे, उन्होंने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की काफी पिटाई की, उन्होंने 49 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे उनका विकेट शादाब खान को मिला।

बारिश के कारण मैच रूका

एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है, जिसके कारण फिलहाल मैच को रोकना पड़ा है। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 24.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बना चुके हैं।

ये है आज की टीम

भारत (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):

फखर जमां , इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+