IND vs PAK: अनुष्का-रितिका की जुगलबंदी, स्टेडियम से एक-साथ कर रहीं टीम इंडिया को सपोर्ट

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में चल रहे वर्ल्ड कप मुकाबले कप देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के करिवर के लोग भी स्टेडियम में मौजूद हैं। टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए खिलाड़ियों की पत्नियाँ भी मौजूद हैं।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को एक साथ बैठकर मैच का आनन्द लेते हुए देखा गया। अनुष्का और रितिका इंटरनेशनल दौरे पर भी टीम इंडिया का सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहती हैं और ऐसा लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती हो गई है।

anushka and ritika

मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जुगलबंदी किसी से छिपी नहीं है। दोनों मिलकर गेंदबाजों के रास्त रणनीति बनाते हुए देखे जाते हैं। ऐसे में उनकी पत्नियों की जुगलबंदी मैदान से बहार स्टैंड में देखी जा सकती है। इससे पहले अनुष्का जब स्टेडियम पहुंची थी, उसका भी एक वीडियो सामने आया था।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम में इस बार शुभमन गिल को शामिल किया गया है। डेंगू से ठीक होने के बाद वह वापस आ गए हैं। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को इस बार भी जगह नहीं मिल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+