Ind vs NZ: 16 गेंदों में कूट दिए 37 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने लूटी महफिल, फिर कही दिल जीतने वाली बात

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए।

India vs New Zealand ODI Washington Sundar batting: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाने का काम किया। श्रेयस अय्यर के अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी टीम के लिए अर्धशतक जड़ने का काम किया।

वॉशिंगटन सुंदर ने लूटी महफिल

वॉशिंगटन सुंदर ने लूटी महफिल

भारत को 300 से अधिक रनों तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान वॉशिंगटन सुंदर का रहा। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी के ओवरों में तेज गति से बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 16 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। अगर वॉशिंगटन इस तरह की बल्लेबाजी नहीं करते तो भारत के लिए 300 के स्कोर तक पहुंचना मुमकिन नहीं था।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं खूब तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं खूब तारीफ

वॉशिंगटन सुंदर की जबरदस्त बल्लेबाजी देखने के बाद फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने काफी जबरदस्त पारी खेली और पूरा गेम ही चेंज कर दिया। फैंस उनकी इस तूफ़ानी पारी को देख काफी खुश हैं। रवींद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी इस पारी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। वॉशिंगटन की वजह से ही भारतीय टीम की पारी का अंत शानदार रहा।

दमदार पारी खेलने के बाद कही यह बात

दमदार पारी खेलने के बाद कही यह बात

अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि आज मैंने जो भी सोचा था वह काम कर गई। बॉलिंग पर जाने से पहले आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी था। इस तरह की पारी आपका मनोबल बढ़ाने का काम करती है। मिड-इनिंग ब्रेक में उन्होंने कहा कि फॉर्म का सही समय पर मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए जरूरी रहता है। वॉशिंगटन बल्ले से धमाल मचाने के बाद अब गेंद से टीम के लिए कमाल करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+