India vs New Zealand Tickets: भारत-न्यूजीलैंड ODI में सबसे कम प्राइस में टिकट, इंदौर के फैंस के पास बड़ा मौका

India vs New Zealand Tickets: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी उत्सव से कम नहीं होने वाली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के ऐतिहासिक होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इस मैच के लिए टिकटों की कीमतों और बुकिंग की प्रक्रिया का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।MPCA ने अपनी समावेशी नीति को जारी रखते हुए छात्रों और दिव्यांग प्रशंसकों के लिए रियायती टिकटों की व्यवस्था की है।

India vs New Zealand Tickets

छात्रों और दिव्यांगों के लिए 'स्पेशल' तोहफा

छात्रों के लिए: ईस्ट स्टैंड (लोअर) के लिए टिकट की कीमत 750 रुपये और ईस्ट स्टैंड (सेकंड फ्लोर) के लिए 950 रुपये रखी गई है। इसके लिए छात्रों को अपना आईडी कार्ड और दिव्यांगों को सरकारी प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

दिव्यांगों के लिए: नॉर्थ-ईस्ट गैलरी में उनके लिए टिकट मात्र 300 रुपये में उपलब्ध होंगे।

टिकट की कीमतें अलग-अलग स्टैंड्स के हिसाब से हैं।

सबसे सस्ता टिकट: 800 रुपये (ईस्ट स्टैंड लोअर - चेयर्स)

सबसे महंगा टिकट: 7,000 रुपये (साउथ पवेलियन - फर्स्ट फ्लोर)

अन्य स्टैंड्स: वेस्ट स्टैंड (900 रुपये से 1,500 रुपये), साउथ पवेलियन अन्य फ्लोर (5,000 रुपये से 6,500 रुपये)।

कैसे और कहाँ करें बुकिंग? (Booking Details)

इस बार टिकटों की बिक्री पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। स्टेडियम पर कोई भी ऑफलाइन काउंटर नहीं खोला जाएगा।

ऑफिशियल पार्टनर: टिकट केवल 'District by Zomato' (District App) और www.district.in पर ही उपलब्ध होंगे।

बुकिंग शुरू: टिकटों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। जनरल टिकटों की बिक्री भी जल्द ही लाइव हो जाएगी।

प्रक्रिया: रजिस्ट्रेशन के बाद MPCA आपके दस्तावेजों की जांच करेगा और मंजूरी मिलने पर आपको व्हाट्सएप या ईमेल पर पेमेंट लिंक भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+