IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने पकड़ा गजब का कैच, फिर फील्डिंग कोच से की खास मांग, वीडियो वायरल
India vs New Zealand, Shreyas Iyer: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने है। दोनों ही टीमों का वर्ल्ड कप अब तक शानदार गुजरा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए हैं।
भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन: इस वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बांधे रखा। न्यूजीलैंड को इस पिच पर तेज शुरुआत की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, न्यूजीलैंड ने 19 के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए।

अय्यर ने पकड़ा गजब का कैच: भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 13 रन ही खर्च किए थे। इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया। डेवोन कॉन्वे को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। डेवोन कॉन्वे को स्क्वायर लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हो गए। यह कैच काफी लो थी, अय्यर ने इसे अपने दोनों हाथों से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। कैच को पकड़ने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए अय्यर ने बेस्ट फील्डर के मेडल की मांग कर दी।
टीम में हुए दो बड़े बदलाव: हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय कप्तान ने इस मैच के लिए एक और बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर जो कि इस वर्ल्ड कप पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। उनकी जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई है। मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव के लिए खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications