IND vs NZ: आखिर क्यों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुई बहस! लाइव मैच का वीडियो आया सामने

India vs New Zealand, Dharamshala: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर अक्सर प्लानिंग करते हुए दिखाई देते रहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फील्डिंग साधारण नजर आई। रविंद्र जडेजा ने रचिन रवींद्र का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद केएल राहुल से भी एक गलती हुई। भारतीय खिलाड़ियों से अमूमन फील्ड पर इस तरह की गलतियां नहीं देखी जाती।

मोहम्मद शमी ने दिलाई सफलता: रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने इसके बाद भारत के खिलाफ एक बड़ी साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी कर ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बीच में विकेट के लिए लगातार गेंदबाजों का परिवर्तन करते रहे। लेकिन कहीं से भी विकेट नजर नहीं आ रही थी। हालांकि इस जोड़ी को मोहम्मद शमी ने तोड़ा और रचिन रवींद्र को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

Rohit Sharma 1

कोहली करते हैं रोहित की मदद: इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जब भी मुश्किल में नजर आई है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर प्लानिंग करते हुए नजर आए हैं। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दो विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। जिसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने काफी देर तक मैदान पर बातचीत की। इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 191 रनों पर ऑल आउट हो गई।

रोहित-कोहली में बहस: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित और विराट के बीच मैदान पर बातचीत का वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस मुकाबले में भारतीय टीम हार्दिक पंड्या के बिना ही उतरी है। भारत के पास सिर्फ पांच ही गेंदबाज थे। छठे गेंदबाज का ऑप्शन भारतीय टीम के पास उपलब्ध नहीं था। रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड की पारी के दौरान विकेट कैसे मिलेंगे इसको लेकर चर्चा कर रहे थे। जिस दौरान दोनों के बीच एक छोटी सी बहस देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इन दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+