IND vs NZ: रीवा के कुलदीप भारतीय टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे वनडे, 13 साल के संघर्ष के बाद मिला स्थान
India vs New Zealand ODI Team India Squad : रीवा के तेज गेंदबाज़ कुलदीप सेन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चुने गए हैं। वे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ एक दिवसीय मैच खेलेंगे जिले के हरिहरपुर गांव निवासी कुलदीप सेन ने 13 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया और 26वें वर्ष में उनकी मेहनत रंग लाई। कुलदीप इन दिनों बेंगलुरू में हैं। 2 दिन पूर्व ही वहां बुलाया गया था। वहां से उन्होंने सोमवार को टीम में चयन की जानकारी अपने छोटे भाई राजदीप को दी। खबर आते ही परिवार में खुशियां छा गई।

आईपीएल में प्रभावशाली प्रदर्शन
मलूम हो कि कुलदीप ने आईपीएल मैं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर एशिया कप में नेट बॉलर के रूप में अपना स्थान बनाया था। इसके बाद भारत ए टीम में चयन हुआ। ईरानी ट्राफी में शेष भारत की टीम में भी चुने गए। फाइनल में उन्होंने सौराष्ट्र टीम के 8 विकेट लेकर अपनी अमिट छाप छोड़ी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 30 नवंबर के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेंगी। ईश्वर पांडे के बाद कुलदीप जिले के दूसरे खिलाड़ी हैं जिनका चयन देश की टीम में हुआ है।

एक सपना था जो हकीकत में बदल रहा है
टीम इंडिया में चयनित होने पर कुलदीप ने कहा कि एशिया कप में नेट बॉलर एवं उसके बाद इंडिया ए टीम के लिए खेलते हुए मुझे काफी अनुभव प्राप्त हुआ। साथ ही खिलाड़ियों के द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। जिसकी वजह से आज मैं देश की टीम में शामिल हो सका हूं। मन में खुशी भी है और चुनौती पर खरा उतरना है। एक सपना था जो हकीकत में बदल रहा है। मुझे यदि टीम से खेलने का अवसर मिला तो मैं अपने प्रदर्शन से भारत का सम्मान बढ़ाने की पूरी कोशिश करूंगा।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ODI टीम
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेट कीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, शहबाज अहमद, कुलदीप यादव,युजवेंद्र चहल अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।

रीवा के कुलदीप का चयन
रीवा के कुलदीप का चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के 16 सदस्यीय स्क्वाड में रीवा जिले के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का चयन किया गया है। कुलदीप सेन शिखर धवन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आएँगे।

रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध
कुलदीप सेन को उनकी तेज गेंदबाजी के कारण उन्हें रेवांचल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। कुलदीप सेन 145-150 की गति से तेज गेंदबाज करने की क्षमता रखते हैं। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के पिचों पर उन्हें काफी मदद मिल सकती है। दूसरे आइपीएल खेलने के कारण वह कई न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को गेंदबाजी भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications