IND vs NZ: संजू सैमसन-शार्दुल ठाकुर हुए टीम से बाहर, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा लक्ष्य सामने रखने की होगी।
India vs New Zealand 2nd ODI, Toss Update: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा लक्ष्य सामने रखने की होगी। भारत पहले मुकाबले में लक्ष्य को बचाने में नाकाम रही थी। ऐसे में बल्लेबाजों पर बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा। शिखर धवन और शुभमन गिल टीम को एक मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे।

दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव
भारतीय कप्तान शिखर धवन ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन की जगह टीम में दीपक हुड्डा की एंट्री हुई है। वहीं शार्दुल ठाकुर को इस मैच से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। शार्दुल ठाकुर की जगह शिखर धवन ने दीपक चाहर को टीम में शामिल किया है। नई गेंद के साथ दीपक चाहर टीम के लिए सफल गेंदबाज साबित हो सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल को जगह दी गई है।
भारत के लिए जीत जरूरी
शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में तीन मैचों की सीरीज में ये भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला है। भारत ने सीरीज की शुरुआत में ही उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को वनडे डेब्यू कराया है। इससे पहले टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया को 1-0 से जीत मिली थी।
Recommended Video
दोनों टीमों में इन खिलाड़ियों को मिला मौका
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत- शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications