IND vs NZ: खराब फील्डिंग पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, कोहली को भी नहीं हुआ यकीन और फिर....
India vs New Zealand, Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से बेहद निराश किया। रचिन रविंद्र का सबसे पहला कैच रविंद्र जडेजा ने छोड़ा। भारतीय टीम के सबसे फुर्तीले फील्डरों में गिने जाने वाले रवींद्र जडेजा ने रचिन रविंद्र का एक आसान सा केच छोड़ दिया। इसके बाद विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों भी उन्हें जीवनदान मिला। इसके बाद डेरिल मिचेल को कुलदीप यादव ने अपनी गेंद पर फंसा लिया था लेकिन जसप्रीत बुमराह ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया।
रोहित शर्मा दिखे नाखुश: भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग में इस तरह का प्रदर्शन किया। जिसे देख सोशल मीडिया पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। रोहित शर्मा मैदान पर कई बार गुस्से में नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों की तरफ इशारा करते हुए कई बार सही तरीके से फील्डिंग करने का निवेदन किया। रोहित शर्मा जो कि मैदान पर काफी एग्रेसिव नजर आते हैं उन्होंने कैच छूटने के बाद खिलाड़ियों से बात भी की।

कोहली ने भी जताई नाराजगी: रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली भी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए। वह लगातार अपनी निराशा जाहिर करते दिखाई दे रहे थे। वर्ल्ड कप में इससे पहले खेले गए सभी मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर फील्डिंग में अपना पूरा समर्पन दिया था। इस मैच की शुरुआत भी भारतीय टीम ने कुछ इस तरीके से किया था। श्रेयस अय्यर ने डाइव लगाकर डेवोन कॉन्वे का शानदार कैच पकड़ा। लेकिन इसके बाद खिलाड़ियों ने निराश ही किया।
फैंस को भी नहीं हो रहा यकीन: सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस भारतीय खिलाड़ियों के इस तरह के प्रदर्शन पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। भारतीय फैंस को यकीन नहीं हो पा रहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी इस तरह की गलतियां कर रहे हैं। भारत ने जिस तरीके से न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में वापस आने का मौका दिया। ऐसा बेहद कम बार देखा जाता है। भारतीय टीम इस समय प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए यह जीत बेहद अहम है।












Click it and Unblock the Notifications