IND vs NZ: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टेस्ट मैच? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

India vs New Zealand, 2nd Test: पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम अगले मैच में दमदार वापसी करना चाहेगी। बेंगलुरु और पुणे में मिली हार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। पुणे टेस्ट के दौरान कुछ खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम 113 रनों से मैच गंवा बैठी।

कब और कहां होगा तीसरा टेस्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार एक नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। लगातार दो हार के बाद भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। ऐसे में भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी।

India vs New Zealand

सरफराज खान हो सकते हैं बाहर

अगले मैच में जिन खिलाड़ियों के बाहर रहने की संभावना है, उनमें सरफराज खान भी शामिल हैं। पहले दो मैचों में उन्हें मौका दिए जाने के बाद टीम उन्हें अगले मैच में आराम दे सकती है। ध्रुव जुरेल अभी तक सीरीज में नहीं दिखे हैं और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए उनका चयन किया गया है। ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता है।

आकाश दीप का खेलना मुश्किल

पुणे टेस्ट में खेलने वाले आकाश दीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए आकाश दीप की जगह ले सकते हैं। सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में हैं, ऐसे में वह आखिरी टेस्ट मैच में अपनी लय हासिल करना चाहेंगे।

मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल को शामिल किए जाने से भारत को मुंबई में फायदा मिल सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अंतिम टेस्ट मैच को जीतना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+