IND vs NZ: क्यों आ गया मैं इस नरक में? भारत में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कुटाई देख फैंस ने लिए मजे

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़ा है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कमाल की शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों के बल्ले से इस मुकाबले में शतक निकला। रोहित शर्मा ने लंबे अर्से बाद शतक जड़ने का कारनामा किया। लेकिन शतक बनाने के बाद वह तुरंत क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

रोहित-गिल ने जड़ा शतक

इस मैच में रोहित शर्मा ने 83 गेंद में अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी सौ रन पूरे किए। गिल ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। गिल ने 84 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। लेकिन शतक बनाने के बाद वह भी 112 रनों का स्कोर बनाने के बाद आउट हो गए। 28 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 230 रन बना लिए थे।

लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में 22 रन

शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में 22 रन बनाकर भारतीय पारी की तेज तर्रार शुरुआत की। इसके बाद न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों को गिल-रोहित की जोड़ी ने जमकर धुनाई की। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 6 तो वहीं शुभमन गिल ने पांच छक्के लगाने का कारनामा किया। शुभमन गिल 78 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए। ब्लेयर टिकनर ने उन्हें डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच आउट कराया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे

शुभमन गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और पांच छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की साधारण गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस लगातार खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज सोच रहे होंगे कि आखिर वह भारत में क्यों आ गए। दो मैच जीतने के बाद तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड को क्लीन स्विप करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+