IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अकेले ये भारतीय खिलाड़ी ले रहा था टक्कर, शर्मनाक हार के बाद बोले पंड्या
india vs new zealand 1st t20 highlights: धोनी के शहर रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। जहां भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है।

india vs new zealand 1st t20 highlights: भारतीय टीम के लिए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज उम्मीद के विपरीत रहा। टीम को रांची के झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 21 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

हार के बाद बोले कप्तान पंड्या
भारत की इस हार के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की है। हार्दिक पंड्या ने कहा कि पिच को लेकर किसी को नहीं पता था कि यहां किस तरह का खेल होने वाला है। हम से अच्छी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान क्रिकेट खेली। नई गेंद से गेंदबाजों को टर्न मिल रहा था। पंड्या के मुताबिक इस पिच पर 177 रन अधिक बन गए थे। उन्होंने टीम की गेंदबाजी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 25 रन अधिक दे दिए थे।

पंड्या ने की सुंदर की तारीफ
गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को लेकर पंड्या ने खुलकर अपनी बात रखी। पंड्या ने कहा. 'जिस तरह से वॉशिंगटन ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की। सुंदर को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अकेले ही न्यूजीलैंड की पूरी टीम के साथ खेल रहे हैं। ये मैच वॉशिंगटन बनाम न्यूज़ीलैंड था, न कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड। सुंदर जैसे खिलाड़ियों की जरूरत टीम को हमेशा रहती है। मुझे उम्मीद है कि सुंदर और अक्षर जैसे खिलाड़ी गेंद और बल्ले से टीम के लिए आगे भी बेहतर करते रहेंगे।

न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त
वॉशिंगटन सुंदर ने पहले 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 28 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए। सुंदर की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया 150 आंकड़ा पार करने में सफल रही। सुंदर के अलावा भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने भी 47 रनों की पारी खेली। लेकिन इन दोनों की पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications