India vs Netherlands: विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आ रहा था- सूर्यकुमार यादव

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबल जारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स को 180 रन का लक्ष्य दिया है। आज भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में जिन बल्लेबाजों ने रन नहीं बनाए थे आज उनके बल्ले से रन निकले। उनमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। रोहित ने 39 गेंदों में 53 रन बनाए तो वहीं सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

Virat kohli and Suryakumar yadav

कोहली के साथ सूर्यकुमार की अहम साझेदारी

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Virat Kohli ने शानदार फार्म को रखा जारी, लगाई Fifty | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रन की साझेदारी भी हुई। इस अहम साझेदारी की बदौलत ही टीम इंडिया एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंच सकी। विराट के साथ यह अहम साझेदारी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने पारी खत्म होने के बाद कहा कि उन्हें कोहली के साथ साझेदारी करने में मजा ही आ गया। सूर्या ने बताया कि इस पार्टनरशिप के दौरान विराट ने उनसे यही कहा कि वो वैसे ही बल्लेबाजी करें, जैसे पूरे साल करते आए हैं।

    कोहली के साथ साझेदारी का आनंद लिया

    32 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि विराट के साथ मैंने बल्लेबाजी का पूरा आनंद लिया, बीच में पिच को देखकर लगा था कि यहां बैटिंग करना मुश्किल होगा, लेकिन बाद में रन बनते ही चले गए। विराट कोहली के साथ साझेदारी करने में बहुत मजा आया। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान कहा कि सिडनी में भारतीय टीम को मिल रहा समर्थन देखकर बहुत अच्छा भी लग रहा है। इनमें मेरी पत्नी भी शामिल है।

    कोहली ने लगाई दूसरी हाफ सेंचुरी

    आपको बता दें कि आज सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 140.91 का रहा। विराट और सूर्यकुमार दोनों ही खिलाड़ियों ने डेथ ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आखिरी के 10 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने 100 से अधिक रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+