IND vs IRE Weather: भारत-आयरलैंड मैच में बारिश का कितना खतरा? मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल
India vs Ireland 2nd T20 Weather Report: 20 अगस्त यानी रविवार को भारत और आयरलैंड की टीम एक बार फिर टक्कर को तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 2 रनों से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद अहम साबित हो सकता है। भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। वहीं आयरलैंड जीत के साथ सीरीज में बराबरी करना चाहेगा।
जानिए कैसा रहेगा मौसम: 20 अगस्त को डबलिन में मौसम की बात करें तो यहां बादल छाये रहने की उम्मीद है। हालांकि, भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बुमराह की शानदार वापसी: आयलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में कप्तान जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा। बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर में दूसरे गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी और पांचवी गेंद पर लोर्कन टकर को आउट कर दिया। लगभग एक साल बाद मैदान पर वापसी करने के साथ ही बुमराह ने गेंद से कहर बरपाने का सिलसिला शुरू कर दिया। बुमराह का यह फॉर्म टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, जोश लिटिल, और बेन व्हाइट।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान) और रवि बिश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications