IND vs ENG: विराट कोहली ने की सचिन के इस ना याद रखने वाले रिकॉर्ड की बराबरी, फैंस को भी लगेगा झटका

IND vs ENG, Virat Kohli: विराट कोहली का बल्ला इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छी तरह से चला है। वह पांच मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। एक शतक के बाद वह दो मौकों पर शतकीय पारी खेलने से चूक भी गए थे। इस बीच विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए।

लखनऊ में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया पूरी तरह से लड़खड़ा गई। भारतीय टीम ने महज 40 रनों के अंदर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए और उनमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। विराट कोहली 9 गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। वह डक पर आउट हुए, तो इसकी चर्चा भी हुई।

sachin and virat

कोहली ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों ने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समान डक बनाया है। तेंदुलकर सभी फ़ॉर्मेट कुल 34 बार डक पर आउट हुए हैं। कोहली भी इस आंकड़े की बराबरी कर चुके हैं, उनके डक की संख्या भी 34 हो गई है।

हालाँकि भारत के लिए सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले बल्लेबाज और भी हैं और टॉप पर एक गेंदबाज का नाम है।जहीर खान भारत के लिए सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 43 डक है। उनके बाद इशांत शर्मा क अनाम आता है। इशांत शर्मा ने 40 बार शून्य का स्कोर बनाया है। हरभजन सिंह ने 37 बार जीरो का स्कोर बनाया है। उनके बाद अनिल कुंबले (35) का नाम आता है। चार गेंदबाजों के बाद सचिन और कोहली के नाम शामिल हैं।

इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने कुल छह मुकाबले खेलकर 354 रन अपने नाम किये हैं। इसमें एक शतकीय पारी शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में वह 95 रन बनाकर आउट हुए थे, वहां एक शतक से कोहली चूक गए थे। इस समय उनकी फॉर्म काफी बेहतरीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+