India vs England: भारतीय टीम की हार आज ही पक्की! क्या है मैनचेस्टर में तीसरी पारी का औसत स्कोर?

India vs England: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त होने के बाद अब भारतीय टीम की हार तय दिखाई देने लगी है। टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि इंग्लैंड के पास 300 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल हो गई है और टीम इंडिया के ऊपर पारी से हार का खतर है।

ओल्ड ट्रेफर्ड में भारतीय टीम अब अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने आ गई है, मुकाबले की यह तीसरी पारी है और आंकड़े भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। ओल्ड ट्रेफर्ड में तीसरी पारी के दौरान औसत स्कोर कम है, भारत के लिए यह एक चिंता का विषय है।

india vs england

इंग्लैंड के पास कुल 311 रनों की लीड है और अगर टीम इंडिया इस स्कोर से पहले आउट होती है, तो पारी से हार जाएगी। अगर भारतीय टीम 400 रन भी बनाती है, तब भी इंग्लैंड के सामने लक्ष्य ऊंट के मुंह में जीरा समान होगा। ऐसे में भारत की हार वहां भी पक्की दिखाई दे रही है।

IND vs ENG: टीम इंडिया को पहले ओवर में झटके

टीम इंडिया का पहला लक्ष्य आज का दिन खेलना है। दूसरी पारी में भारत ने आते ही दो विकेट गंवा दिए। पहले ही ओवर में क्रिस वोक्स ने जायसवाल और सुदर्शन को आउट कर दिया, दोनों अपना खाता खोले बिना चले गए, भारत का स्कोर उस समय शून्य था। इससे भारत की स्थिति खराब हुई है क्योंकि ऋषभ पंत पहले ही चोटिल हैं, वह बैटिंग करेंगे या नहीं, इस पर स्थिति साफ़ नहीं है।

IND vs ENG: आंकड़े डरावने

तीसरी पारी के दौरान ओल्ड ट्रेफर्ड का औसत स्कोर 226 रन है, अगर भारतीय टीम इस स्कोर के करीब आउट होती है, तो पारी से हार जाएगी। अब जीतने का रास्ता कहीं से दिखाई नहीं दे रहा है। भारतीय टीम आज का दिन समाप्त होने तक ऑल आउट भी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इंग्लैंड सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+