IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले आई बुरी खबर, क्या नहीं होगा भारत-इंग्लैंड मैच? फिर कैसे होगा विनर का फैसला
T20 World Cup semi-final, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच वेस्टइंडीज के गायन में खेला जाएगा। लेकिन मुकाबले से ठीक पहले फैंस को एक बुरी खबर मिली है। दरअसल, मैच से ठीक 1 दिन पहले यानी 26 जून को गायन में झमाझम बारिश हो रही है जिसका असर मैच वाले दिन भी देखने को मिल सकता है।
बारिश बिगाड़ सकती है खेल
बारिश का सिलसिला अगर यूं ही जारी रहा तो 27 जून को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रद्द किया जा सकता है। बता दें कि आईसीसी ने पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का ऐलान किया था। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व डे घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में अगर 27 जून को बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो इसमें इससे इंग्लैंड को बड़ा नुकसान होगा।

जानिए किस टीम को होगा फायदा
सुपर 8 के ग्रुप ए में भारतीय टीम ने सबसे अधिक तीन मुकाबलों में जीत हासिल की थी। लिहाजा वह 6 अंकों के साथ टेबल के टॉप पर बनी हुई थी। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ग्रुप बी से दूसरे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं होता है तो फिर भारतीय टीम फाइनल में एंट्री कर लेगी। जबकि इंग्लैंड को बिना मैच खेल ही बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
कम से कम 10 ओवर का मैच होना जरूरी
हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए आईसीसी की तरफ से 250 मिनट एक्सट्रा समय रखा गया है। लेकिन आईसीसी ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए कम से कम 10-10 ओवर का मैच होना अनिवार्य कर रखा है। आईसीसी ने इस मैच के लिए न्यूनतम 10-10 ओवर का खेल रखा है। अगर मैच होता है तो ही फैसला होगा। अन्यथा मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications