IND vs ENG: मोहम्मद शमी 5 विकेट लेने के बाद भी होंगे बाहर? लखनऊ के पिच पर इन खिलाड़ियों का खेलना तय

India vs England: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारा है। रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जीत की लय की परीक्षा होगी। भारत 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड की तुलना में भारत को बहुत कम चिंता करने की जरूरत होगी, हालांकि उन्हें अगले कुछ मैचों में हार्दिक पंड्या की सेवाओं की कमी खलेगी। सामान्य स्थिति में स्पिनरों को मदद मिलने वाली पिच पर आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। रविवार के मैच के लिए जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा का कॉम्बिनेशन में होना लगभग तय है।

team india

लखनऊ की पिच स्पिनर के लिए काफी मददगार है। ऐसे में टीम के किसी एक पेसर का बाहर होना लगभग तय है।अश्विन को तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल करने के लिए भारत को मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी में से किसी एक को चुनना होगा। शमी ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेकर अपनी विश्व स्तरीय साख साबित की थी।

इस टूर्नामेंट में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण दोनों में से किसी के बाहर जाने की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की पूरी संभावना है।

रवींद्र जड़ेजा ने टूर्नामेंट में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 27.14 की औसत और 3.97 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए हैं, जिससे बीच के ओवरों में विपक्षी टीम पर अंकुश लगा है। 3/28 का उनका सर्वश्रेष्ठ स्पैल चेन्नई में स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में आया और लखनऊ की पिच भी ऐसी ही होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के हालिया सफल रन चेज में भी जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने इस विश्व कप में सिर्फ एक बार खेला है, उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में एक विकेट लिया था। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने और लखनऊ में स्पिनरों के हावी होने की उम्मीद के साथ अश्विन को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है।

इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव ऐसे भारतीय स्पिनर होंगे जिन पर सबकी निगाहें होंगी। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ छह वनडे मैचों में 10 विकेट लिए हैं और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में अब तक उनके नाम आठ विकेट दर्ज हैं। इस बीच जसप्रीत बुमराह 11 विकेट के साथ भारत के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+