India vs England: पिच है या हराभरा खेत, इंग्लैंड टीम में भारत का तगड़ा खौफ, डर के मारे बनाया घटिया प्लान

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है और इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका है। 2-1 से आगे चल रही इंग्लैंड को मैनचेस्टर में खेला गया पिछला मैच याद है, इसे देखते हुए किसी भी तरह के कोई कसर नहीं छोड़ते हुए पूरा प्लान बनाया है।

पिछले मैच में भारत ने इंग्लैंड का धुआं निकालते हुए मैच ड्रॉ करा दिया था, इससे मेजबान टीम में डर है कि कहीं ओवल में भारतीय टीम मैच जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त ना कर दे, मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ी भी इस बार मैच से बाहर हैं।

india vs england

बेन स्टोक्स चोट की वजह से बाहर हैं और उनकी जगह टीम की कमान ओली पोप के पास है। ओवल उनका होम ग्राउंड है और वह इस मैदान पर किसी भी कीमत पर हारना नहीं चाहते हैं। इस वजह से पिच ग्रीन बनाई है, जो तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है।

India vs England: खेत की तरह दिख रही पिच

इंग्लैंड ने भारतीय बल्लेबाजों का जलवा इस सीरीज में देखा है, इसके बाद अब एकदम ग्रीन पिच बनाई गई है। गौतम गंभीर के साथ भी पिच क्यूरेटर ने तीखी बहस की थी। इंग्लैंड का प्लान कुछ दिनों पहले से ही था कि अब भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करना है और खेत की तरह ग्रीन पिच बनाई जाए।

पिच से मदद उठाने के लिए ही ओली पोप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और इसका फायदा भी मिला। यशस्वी जायसवाल का विकेट भारत ने जल्दी गंवा दिया। उनके बाद केएल राहुल भी आउट होकर चलते बने। जायसवाल ने 2 और राहुल ने 14 रन बनाए।

India vs England: 4 इंग्लिश खिलाड़ी बाहर

इंग्लिश टीम जानती है कि मैनचेस्टर टेस्ट के चार खिलाड़ी इस बार नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में भारतीय टीम हावी होगी और जीत दर्ज करने पर सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी। इस वजह से इंग्लैंड ने अंततः ग्रीन विकेट वाली चाल चलते हुए भारत को पटखनी देने की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+