ECB का बड़ा फैसला, भारत vs इंग्लैंड टेस्ट मैच की टाइमिंग में हुआ बदलाव

भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मैच की टाइमिंग में बदलाव किया है। मैच अब अपने तय समय से आधा घंटा पहले शुरू होगा।

ECB

नई दिल्ली: क्रिकेट के गलियारों में भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से खेले जाने वाले रीशेड्यूल टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। दुनियाभर के दिग्गज और फैंस इस टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे हैं। ये मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर एक बड़ी अपटेड सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मैच की टाइमिंग में बदलाव किया है। मैच अब अपने तय समय से आधा घंटा पहले शुरू होगा।

Recommended Video

    IND vs ENG: England की टीम का ऐलान, Ben Stokes की कप्तानी में खेलेगी टीम | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    आधे घंटे पहले शुरु होगा मैच

    आधे घंटे पहले शुरु होगा मैच

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला ये एजबेस्टन टेस्ट इंग्लैंड के समयनुसार पहले सुबह 11 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन अब ये आधा घंटा पहले सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय समयनुसार, ये मुकाबला दोपहर 3:30 की बजाय अब 3 बजे से स्टार्ट होगा। यानि मैच का टॉस 2:30 बजे होगा। डेली मेल की खबर के मुताबिक, टेस्ट मैच की पहली गेंद भारतीय समयनुसार, दोपहर 3 बजे फेंकी जाएगी और दिन के खेल का अंत रात 10 बजे होगा। वहीं, 30 मिनट का एक्ट्रा टाइम भी होगा जो दिन के 90 ओवर पारी न होने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

    2-1 से आगे है टीम इंडिया

    2-1 से आगे है टीम इंडिया

    यह टेस्ट पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। 2021 में ये मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना था, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के कारण मैच को स्थगित कर दिया गया था। यही मैच अब 1 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे हैं। पांचवां टेस्ट भारत अगर जीता या मुकाबला ड्रॉ पर भी समाप्त हुआ तो 2007 के बाद पहली बार भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल करेगी।

    रोहित शर्मा हुए कोविड का शिकार

    रोहित शर्मा हुए कोविड का शिकार

    पांचवें टेस्ट मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। रोहित के कोरोना होने के बाद उपकप्तान जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम की कप्तानी करते देखा जा सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस पूर्व कप्तान विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने की बात कर रहे हैं। कोहली की कप्तानी में ही भारत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं और कोहली का अनुभव भी टीम के काम आ सकता है। बुमराह के पास अभी तक कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+