UP: 'बहू-बेटी की सुरक्षा से समझौता नहीं,' CM योगी की माफियाओं को खुली चेतावनी, सपा-कांग्रेस पर भी बरसे

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मां शीतला देवी की पावन धरा से मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

सीएम योगी ने मऊ के ऐतिहासिक दंगों की याद दिलाते हुए अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने जनपद के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए ₹392 करोड़ से अधिक की लागत वाली 114 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं चेक वितरित किए।

Yogi Adityanath

गुंडों-माफिया के आगे नतमस्तक थी सपा, अब चलेगा बुलडोजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश को याद करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में लूट-खसोट का माहौल था और सपा माफिया व गुंडों के सामने नतमस्तक थी, उनके आगे नाक रगड़ती थी। पहले माफिया और पार्टी विशेष के गुंडे जबरन गरीब की जमीन पर कब्जा करते थे, लेकिन आज माहौल बदल चुका है।

सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'आज कोई माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराते हुए घूम नहीं सकता और न ही किसी हिंदू को धमका सकता है। अब अगर किसी ने गरीब की जमीन पर कब्जा करने की जुर्रत की, तो उसे अच्छे से मालूम है कि पीछे से बुलडोजर आएगा।'

2005 के मऊ दंगे का जिक्र: 'मऊ के लोग भूले नहीं होंगे'
सीएम योगी ने 21 वर्ष पहले के काले दौर की याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2005 में मऊ के भरत मिलाप के दौरान मऊ को जलाने का कुत्सित प्रयास हुआ था। लोग उस दौर को भूले नहीं होंगे कि कैसे सत्ता के संरक्षण में माफिया रामलीला के आयोजन में व्यवधान पैदा करके निर्दोष हिंदुओं का कत्लेआम कर रहे थे। उस समय की सरकार पूरी तरह माफिया के सामने घुटने टेक चुकी थी, गरीबों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी और धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाया जाता था।

त्योहारों में खलल डाला तो 'रावण-कंस' जैसी दुर्गति
मुख्यमंत्री ने बहू-बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा पर अपनी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि रामलीला, रामनवमी, शिवरात्रि और रक्षाबंधन समेत अन्य पावन पर्वों में अगर किसी ने भी व्यवधान डालने की कोशिश की, तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति होना पूरी तरह तय है। अपराधियों को सीधा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी ने भी बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई, तो अगले चौराहे पर उसका इंतजार खुद यमराज करेंगे।

'गरीबों का राशन डकार जाते थे सपा-कांग्रेस के गुंडे'
विकासात्मक कार्यों और जनहित योजनाओं की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पहले गरीबों को दिया जाने वाला राशन सपा और कांग्रेस के गुंडे डकार जाते थे, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में पात्र लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ मुफ्त में राशन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष से सवाल पूछा कि गरीबों के घरों में शौचालय सपा और कांग्रेस ने क्यों नहीं बनवाया? भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के अंदर 3 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई है और हर गरीब को आवास की योजना से जोड़ा है।

वोट की ताकत और राम मंदिर का निर्माण
जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकार का महत्व समझाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब आपके एक वोट की ताकत के कारण संभव हो पाया है। आपका एक वोट ही है जिसने 500 वर्षों की गुलामी के कलंक को धोकर श्री अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा भारतीय अपने जीवन का सबसे आनंददायक क्षण उसी पल को मानता है, जब श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। प्रभु श्री राम हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं, हमारे जीवन की मर्यादा हैं और हम सबके जीवन के आदर्श हैं।

देश की रक्षा में तैनात जवानों और पुलिसकर्मियों को नमन
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों में चैन की नींद तब सो पाते हैं, जब माइनस डिग्री तापमान में सियाचिन की दुर्गम पहाड़ियों पर हमारा देश का सैनिक जागता है और जब हमारा पुलिस कर्मी दिन-रात सड़कों पर गश्त लगाता है।

'विकास जाति पूछकर नहीं होता, देश में सिर्फ चार जातियां'
सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है और अच्छे लोग चुनकर आते हैं, तभी धरातल पर विकास संभव होता है। विकास कभी जाति देखकर नहीं होता और जाति पूछकर कोई सड़क पर नहीं चलता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की महान जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी थी और पीएम मोदी के अनुसार देश में केवल चार ही जातियां हैं- गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता (किसान)। डबल इंजन सरकार इन्हीं चारों के सशक्तिकरण के लिए बिना रुके, बिना डिगे और बिना थके सतत विकास के कार्य कर रही है।

UP में बड़ा हादसा, हमीरपुर में सोते हुए मजदूरों पर गिरा निर्माणाधीन पुल, 6 लोगों की दर्दनाक मौत!
UP में बड़ा हादसा, हमीरपुर में सोते हुए मजदूरों पर गिरा निर्माणाधीन पुल, 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

युवाओं के लिए रोजगार और नए संस्थानों की सौगात
₹392 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में हॉस्पिटल, सैनिक स्कूल, पब्लिक स्कूल, फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई जैसे संस्थान तैयार किए जा रहे हैं। ये केवल इमारतें या संस्थान नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से क्षेत्र के बहुत सारे स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी मिले हैं। इसके साथ ही सरकार किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी चौबीस घंटे के भीतर सुनिश्चित कर रही है।

जनसभा में मौजूद रहे कई प्रमुख मंत्री और विधायक
मऊ के इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मंच पर सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनसभा को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और मधुबन के विधायक राम विलास चौहान आदि ने भी संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

UP Weather: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 100KM की रफ्तार से आएगी आंधी
UP Weather: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 100KM की रफ्तार से आएगी आंधी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+