IND vs ENG: कुलदीप यादव ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, भारतीय स्पिन के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने
India vs England 5th Test Kuldeep Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवा टेस्ट मैच पहले ही दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें में टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए और पूरी टीम महज 218 रनों पर ऑल आउट हो गई।
कुलदीप का कमाल
इस पारी में भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे अधिक विकेट चटकाए। 29 साल के कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
टेस्ट मैच के पहले दिन कुलदीप यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। कुलदीप यादव ने भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में बिशन सिंह बेदी ने 77 मैच खेलते हुए 273 विकेट चटकाए थे। कुलदीप यादव अब विकेट लेने के मामले में बिशन सिंह बेदी से आगे निकल गए हैं।
अश्विन ने भी झटके चार विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में दो विकेट हासिल करते ही कुलदीप यादव ने बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया। कुलदीप ने 150 मैच खेलते हुए 275 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। कुलदीप यादव धर्मशाला में विकेट लेकर यह रिकार्ड अपने नाम किया। कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। अश्विन ने भी कमाल की गेंदबाजी की। आर अश्विन ने इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
भारत की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications