IND vs ENG: एक बार फिर छा गए यशस्वी जायसवाल, ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, टूटे कई रिकॉर्ड्स

India vs England 3rd Test Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। राजकोट के मैदान पर 18 फरवरी यानी कि रविवार को यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया।

जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने महज 231 गेंद में अपना दोहरा शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। यशस्वी जायसवाल ने अपनी दमदार पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है। वह एक टेस्ट पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Yashasvi Jaiswal 1

जायसवाल निकले आगे

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यशस्वी जयसवाल ने इतिहास रच दिया है। साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू ने एक पारी में कुल 8 छक्के लगाए थे। जबकि मयंक अग्रवाल ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में एक पारी में आठ छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। यशस्वी जायसवाल अब इन दोनों ही खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं।

कप्तान रोहित का रिकॉर्ड टूटा

यशस्वी जायसवाल एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं एक टेस्ट सीरीज में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हो गया है। जायसवाल ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सौरव गांगुली भी रह गए पीछे

इतना ही नहीं जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में 534 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+