IND vs ENG: टेस्ट के बाद क्या वनडे में भी होगी सरफराज खान की एंट्री! दिग्गज ने कर दिया खुलासा

India vs England 3rd Test Sarfaraz Khan: भारत के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने का काम किया। सरफराज खान को लेकर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

फॉर्म जारी रखना चाहेंगे सरफराज

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बाहर जाने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक बल्लेबाज की जरूरत थी। सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट की दोनों ही पारियों में मिडिल ऑर्डर में आकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में आने वाले मुकाबले में भी उनके प्रदर्शन पर फैंस अपनी नजरें बनाए रखेंगे।

India vs England 1

क्या वनडे में भी मिलेगा मौका

मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले संजय मांजरेकर ने सरफराज खान को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि मुझे लगता है कि भारत को 50 ओवर के क्रिकेट के लिए मेडल ऑर्डर में एक अच्छा विकल्प मिल गया है। जो मिडिल स्टेज में बैटिंग कर सकता है और सर्कल के अंदर 5 फील्डर में फील्डिंग में भी अपना योगदान दे सकता है, वह सरफराज खान है।

सरफराज खान को दिखाना होगा दम

संजय मांजरेकर के इस बयान के बाद सरफराज खान को वनडे में भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। भारतीय टीम को वनडे में भी मिडल ऑर्डर में एक बल्लेबाज की तलाश है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट में धमाकेदार आगाज करने वाले सरफराज खान को वनडे टीम में जगह मिलती है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+