IND vs ENG: राजकोट में रोहित का राज, तोड़ा 73 साल पुराना रिकॉर्ड, धोनी भी छूट गए पीछे

India vs England 3rd Test, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से शतकीय पारी निकली है। इस शतक के साथ उन्होंने कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

रोहित ने खेली अहम पारी

रोहित शर्मा का बल्ला इस सीरीज में अब तक खामोश ही रहा था। शुरुआती दोनों ही टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे थे। लेकिन राजकोट में तीसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने टीम के लिए बेहद अहम पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। महज 33 के स्कोर पर ही तीन विकेट गिर गए थे।

Rohit Sharma 1

हिटमैन ने जड़ा शतक

कप्तान रोहित शर्मा ने इसके बाद एक छोर से टीम को संभाले रखा और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। रोहित शर्मा रविंद्र जडेजा की इस साझेदारी की बदौलत ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने में कामयाब रही। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 157 गेंद में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, वह 131 रन बनाकर आउट हो गए।

टूट गया 73 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का यह 11वां शतक रहा। उन्होंने इस शतक के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने यह शतक 36 साल 291 दिन की उम्र में जड़ा है। ऐसे में वह भारत के लिए शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया है। विजय हजारे ने 36 साल 278 दिन की उम्र में बतौर कप्तान भारत के लिए शतक लगाया था। विजय हजारे ने यह कारनामा सन 1951 में किया था। यानी कि 73 साल बाद रोहित ने अब विजय हजारे के इस रिकार्ड को तोड़ दिया है।

धोनी से आगे निकले रोहित

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए हैं। धोनी को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने टेस्ट के करियर में अब कुल 79 छक्के जड़ दिए हैं। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। धोनी टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद थे। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 78 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर वीरेंद्र सहवाग हैं जिनके नाम कुल 90 छक्के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+