IND vs ENG Dream 11: इन 3 खिलाड़ियों पर दाव लगाकर करें मोटी कमाई, भारत-इंग्लैंड टेस्ट की बेस्ट ड्रीम 11

IND vs ENG Dream 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। 15 फरवरी से यह मुकाबला शुरू हो रहा है। भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में खेले गए पिछले मैच में इंग्लैंड को पराजित किया था। इससे पहले हैदराबाद में इंग्लैंड ने मैच जीता था।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज करते हुए लीड लेने का रहेगा। भारतीय टीम स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के बगैर ही खेलने वाली है। टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए उचित रणनीति लागू करनी होगी। इंग्लिश टीम से इस टक्कर मिलने की उम्मीद है।

ind vs eng test

भारत vs इंग्लैंड ड्रीम 11 (India vs England Dream 11)

कप्तान: रोहित शर्मा
उपकप्तान: यशस्वी जायसवाल
विकेटकीपर: बेन फॉक्स
बल्लेबाज: जैक क्रॉली, रोहित शर्मा, ओली पोप, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रेहान अहमद, हार्टली

इस मुकाबले के एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया और एक तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर लिया। जेम्स एंडरसन रहेंगे और उनके साथ टीम में मार्क वुड को भी लाया गया है। शोएब बशीर को भी टीम में शामिल किया गया है।

जहाँ तक राजकोट की पिच का सवाल है, तो यह स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। ऐसे में स्पिनरों का जादू देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम में जडेजा की वापसी अच्छा संकेत है। जडेजा की गेंदबाजी के अलावा बैटिंग से भी टीम इंडिया को निश्चित रूप से फायदा मिलने वाला है।

मौसम को लेकर किसी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी। बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम गर्म रहने वाला है। एक पूर्ण और मनोरंजक मुकाबला राजकोट में होने की उम्मीद की जा सकती है। पिछले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी, इसका मनोवैज्ञानिक लाभ भी भारत को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+