IND vs ENG: पहले टेस्ट में कौन-कौन खेलेंगे? ऐसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11
India vs England, 1st test playing 11 Predictions: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला अहम है। पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त लेने से आने वाले मैचों में हौसले बुलंद हो जाते हैं।
घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया का प्रदर्शन हमेशा धांसू रहता है। टीम इंडिया 2012 के बाद से अब तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। उस समय भी टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। एलिस्टेयर कुक की कप्तानी में भारतीय टीम को हार मिली थी।

उसके बाद से काफी चीजों में बदलाव हुआ है टीम इंडिया अब रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी लेकिन पहले और दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर रजत पाटीदार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मिडिल ऑर्डर में कोहली की कमी निश्चित रूप से खलने वाली है।
विराट कोहली की अनुस्थिति में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर कौन संभालेगा। इस पर चर्चा हो रही है। उनके स्थान पर खेलने के लिए किसी उचित कैंडिडेट की बात की जाए, तो श्रेयस अय्यर हो सकते हैं। अय्यर के पास अनुभव भी है। पाटीदार पहली बार टीम में आए हैं, लिहाजा उनको टीम में जगह शायद ही मिले।
भारतीय टीम में ज्यादा स्पिनर देखने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। भारत की टीम में कुलदीप यादव और अश्विन हो सकते हैं। अक्षर पटेल भी एक दावेदार हैं जिन्होंने पिछली बार इंग्लैंड को हराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। जडेजा की जगह पक्की है। बुमराह और सिराज के रूप में दो तेज गेंदबाज होने चाहिए।
हैदराबाद की पिच से तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद रहती है, ऐसे में दो तेज गेंदबाज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएस भरत बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने रणजी में शतक जमाया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन देखने लायक रहेगी।
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications