IND vs ENG: पहले टी20 में कैसा रहेगा मौसम का हाल? कहीं बारिश तो नहीं करेगी मजा खराब

एजबेस्टन में खेले गए पांचवां टेस्ट के बाद अब एक फिर से फटाफट क्रिकेट ने दस्तक दे दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है।

साउथैम्प्टन, 7 जुलाई: एजबेस्टन में खेले गए पांचवां टेस्ट के बाद अब एक फिर से फटाफट क्रिकेट ने दस्तक दे दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी कोरोना से उबरकर वापसी के लिए तैयार है। पहला टी-20 मुकाबला साउथैम्प्टन के एजेस बाउल मैदान पर खेला जाने वाला है।

Weather Report

इस मैच को लेकर दोनों ही टीमें व उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। मगर इंग्लैंड में इस सीजन में खेले जाने वाले मैच अक्सर खराब मौसम का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि गुरुवार यानि आज साउथैम्प्टन के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है...

ये मुकाबला इंग्लैंड में ये शाम 6 बजे शुरू होगा, जबकि उस वक्त भारत में रात के 10.30 बज रहे होंगे। मौसम की बात करें, तो तापमान 25-13 डिग्री तक रहेगा, हवा 15-25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी, जबकि ह्यूमिडिटी 58-75% तक होगी।

अब अगर बारिश की बात करें, तो खुशी की बात ये है कि दोपहर में बारिश होने का अनुमान 1% है जबकि रात को 12% है। जिसका मतलब है कि इस मैच में बारिश का आना मुश्किल ही है और फैंस पूरे 20-20 ओवर के मैच का मजा ले सकेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के हिसाब से अहम सीरीज

दोनों ही टीमों के लिए आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लगभग 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं और ऐसे में टीम के पास अपनी टीम तैयार करने का बढ़िया मौका है।

इंग्लैंड की टीम भी ओएन मॉर्नग के संन्यास के बाद जोस बटलर की कप्तानी में एक नए दौर की शुरुआत करेगी। टीम के कई खिलाड़ी दमदार फॉर्म में है, जो रोहित एंड कंपनी को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

पहले टी20 की टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+