India vs Bangladesh: भारत की तीन कमियां नहीं सुधरीं तो अंजाम होगा बहुत बुरा, सेमीफाइनल की राह हो जाएगी मुश्किल

T20 world cup 2022 में कल भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। अपना पिछला मैच हारने के बाद भारतीय टीम इस वक्त थोड़े दबाव में है। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया था तो वहीं बांग्लादेश को भी दक्षिण अफ्रीका के ही हाथों 104 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस लिहाज से कल का मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वैसे आंकड़ों और कागजो पर देखा जाए तो भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन फिर भी टीम इंडिया को अपनी 3 कमियों पर खास ध्यान देना होगा, जो इस विश्व कप में भारत का सिरदर्द बनी हुई हैं।

India vs Bangladesh T20 world cup

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: India vs Ban मैच में बारिश कैसे करेगी Pakistan को मदद? | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    केएल राहुल का फॉर्म बना सिरदर्द

    इस विश्व कप में अभी तक भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का फॉर्म सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। विश्व के आगाज से ही केएल राहुल फॉर्म से जूझ रहे हैं। अगर प्रैक्टिस मैच को छोड़ दिया जाए तो केएल राहुल ने अभी तक हुए 3 मुकाबलों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ 4, नीदरलैंड्स के खिलाफ 9 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सिर्फ 9 रन बनाए थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती केएल राहुल का फॉर्म होगा।

    खराब फील्डिंग का सिलसिला है जारी

    कल के मैच से पहले भारतीय टीम को जिस विभाग में सबसे ज्यादा सुधार की जरूरत है, वो फील्डिंग है। विश्व कप के तीनों मुकाबलों में अभी तक भारत की फील्डिंग एकदम निचले स्तर की रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मुकाबले में अगर भारत की हार का अध्ययन किया जाए तो सबसे खराब फील्डिंग ही वजह सामने आएगी। विराट कोहली के हाथों डेविड मिलर का कैच छोड़ना पिछले मैच का टर्निंग पॉइंट था। इसके बाद एक रनआउट भी मिस किया गया था। इस विश्व कप में भारत की ओर से रन आउट मिस के तो कई मौके देखे जा चुके हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम को फील्डिंग में सुधार करना होगा।

    स्पिनर नए दिख रहे रंग में

    आपको बता दें कि भारतीय स्पिनर्स अभी तक इस विश्व कप में पुराने रंग में नहीं नजर आए हैं। अश्विन और अक्षर अपनी पुरानी लय में नहीं दिख रहे हैं। विश्व कप के 3 मुकाबलों में अश्विन ने अभी तक 3 विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर के खाते में सिर्फ 3 सफलताएं हैं। भारतीय गेंदबाजी का आलम आप ऐसे समझ सकते हैं कि अभी तक टूर्नामेंट के टॉप 10 गेंदबाजों में सिर्फ अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। वो भी 7 विकेट के साथ 9वें स्थान पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+