IND vs BAN Test Series हेड टू हेड रिकॉर्ड, सर्वाधिक विकेट, रन और बाकी आंकड़े

वनडे सीरीज में मिली अप्रत्याशित हार के बाद भारत की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है जो दो मैचों की श्रंखला होगी। पहला मैच कल यानी 14 दिसंबर से शुरू हो रही है। ये मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा और फिर 22 दिसंबर से शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरा मुकाबला होगा।
जाहिर है भारतीय टीम जीत की दावेदार के तौर पर उतरेगी क्योंकि वे अभी तक टाइगर्स के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं हारे हैं। आखिरी बार जब दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ खेला था तो वह एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि भारत ने अपने घर पर सबसे पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला था जो नवंबर 2019 में ईडन गार्डन में हुआ था। (Cover Photo- @BCBtigers Twitter)

टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच 11 टेस्ट मैच हुए हैं जहां भारत ने 9 जीते हैं और बांग्लादेश ने एक भी नहीं। दो मुकाबले ड्रा हुए हैं।
भारत का सर्वाधिक स्कोर 6 विकेट पर 687 रन है। ये मैच फरवरी 2017 में हैदराबाद में हुआ था जहां भारत ने 208 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी।
टीम इंडिया ने जनवरी 2010 में चट्टोग्राम में 243 रन बनाए थे जो बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम स्कोर है। तब भी भारत को ही 113 रनों से जीत मिली थी।
Recommended Video

बेस्ट बैटिंग और बॉलिंग-
सचिन तेंदुलकर द्वारा ढाका में 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए नाबाद 248 रन सर्वाधिक रन हैं।
जहीर खान द्वारा 2010 में 87 रन देकर लिए गए 7 विकेट भारतीय गेंदबाज द्वारा टाइगर्स के खिलाफ एक पारी में लिए गए बेस्ट विकेट हैं। ये उन्होंने मीरपुर में लिए थे।
हालांकि जब मैच में बेस्ट बॉलिंग की बात आती है तो इरफान पठान ने 96 रन देकर 11 विकेट लिए थे।
भारत ने बांग्लादेश की धरती पर 8 टेस्ट मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और दो मैच ड्रा किए हैं। पिछला मैच जून 2015 में हुआ था जो ड्रा हुआ था।

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन
यहां पर सचिन तेंदुलकर ने 7 मुकाबलों में 136.66 की औसत के साथ 820 रन बनाए हैं और 5 शतक लगाए हैं। वे इन दोनों देशों के बीच हुए टेस्ट मैच में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ ने 7 मुकाबलों में 560 रन बनाए हैं। नंबर तीन पर मुश्फिकर रहीम हैं जिन्होंने 6 मैचों में 518 रन बनाए हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी चार मैचों में 392 रन बनाए हैं और वह नंबर चार पर है।

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट
जब सर्वाधिक विकेट लेने की बात आती है तो जहीर खान सात मैचों में 24.25 के औसत के साथ 31 विकेट लेकर नंबर एक पर है। ईशांत शर्मा ने सात मैचों में 25, इरफान पठान ने 2 मैचों में 18, आर अश्विन ने 4 मैचों में 16 और नंबर पांच पर मौजूद अनिल कुंबले ने चार मैचों में 15 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications