वनडे के बाद टेस्ट में भी गरजा शुभमन गिल का बल्ला, जड़ा शतक तो कोहली ने किया दिल जीतने वाला काम

india vs bangladesh, Shubman Gill: शुभमन गिल को रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया।

Shubman Gill

Recommended Video

    IND vs BAN: Shubman Gill का पहला टेस्ट शतक, खेली तूफानी पारी | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    india vs bangladesh, Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा। टेस्ट में डेब्यू करने के बाद शुभमन गिल का यह पहला शतक है। शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे तीन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने चौका लगाकर अपने सौ रन पूरे किए।

    गिल के शतक ने जीता दिल

    ब्रिसबेन टेस्ट में शतक लगाने से चूकने वाले शुभनम गिल ने आखिरकार अपने करियर का पहला शतक जड़ने में कामयाबी हसिल की। गिल के शतक की बदौलत भारत बांग्लादेश के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने 147 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाने का कारनामा किया।

    विराट कोहली ने बढ़ाया गिल का हौसला

    शुभमन गिल ने 151 गेंदों में 110 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पवेलियन लौटते समय विराट कोहली ने शुभमन गिल से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी। टेस्ट में शतक लगाने से पहले साल 2022 में ही अगस्त में जिम्बाब्वे के दौरे पर शुभमन गिल ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक बनाया था। गिल की इस परफॉर्मेंस के बाद उन्हें टीम से बाहर रखना अब मुश्किल होगा।

    सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ

    गिल की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह लगातार गिल की बल्लेबाजी पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर शुभमन गिल ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके साथ ही शुभमन गिल भारत के लिए 2022 में खेले गए सभी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। ऐसे में अब उन्हें टीम से बाहर बिठाना आसान नहीं होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+