विजयादशमी पर भारतीय टीम की धूम, संजू का तूफान, टी 20 की एक पारी में बना डाले 297 रन

India vs Bangladesh 3rd T20: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से रनों की बरसात कर दी। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने टीम को संभाला और तेज गति से रन बनाने का काम किया। तंजिम हसन साकिब ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की।

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल

भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में विजयादशमी के दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 297 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड नेपाल के नाम है। नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट पर 314 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर आ गई है।

India vs Bangladesh 1

संजू ने शतक जड़कर रचा इतिहास

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 40 गेंदों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने शतक पूरा किया। संजू सैमसन ने बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट लगाने का काम किया। तीसरे टी-20 मैच में शतक लगाने के साथ ही संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया। इस फॉर्मेट में भारत के लिए किसी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था। संजू सैमसन ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने किया कमाल

सूर्यकुमार यादव ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 21वां और बांग्लादेश टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 23 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही पारी का 31वां रन बनाते ही सूर्यकुमार के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,500 रन पूरे हो गए।

भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।

बांग्लादेशः परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजिम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+