VIDEO: बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर सिराज के बाद उमरान मलिक का राज, 151 Kph रफ्तार वाली गेंद पर किया बोल्ड
India vs Bangladesh 2nd ODI Umran Malik: रोहित शर्मा के चोटिल होने से भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। अगर रोहित के हाथ में गंभीर चोट पाई जाती है तो इससे उनकी बल्लेबाजी पर भी फर्क पड़ेगा।

India vs Bangladesh 2nd ODI Umran Malik: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मोहम्मद सिराज ने पहली सफलता दिलाई। मोहम्मद सिराज ने अनामुल हक को एलबीडव्ल्यू आउट किया। अनामुल इनस्विंग गेंद को पढ़ने में भूल कर बैठे और अपना विकेट गंवा बैठे।
Recommended Video
मोहम्मद सिराज ने बिखेरा जलवा
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले ही ओवर से काफी खतरनाक नजर आए। उन्होंने पहले अनामुल हक और फिर लिटन दास को क्लीन बोल्ड किया। भारत को शुरुआती दोनों विकेट सिराज ने झटकने का काम किया। लिटन दास 23 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही बना सके। वहीं अनामुल हक 9 गेंदों में 11 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो चौका लगाने का भी काम किया।
सिराज के बाद उमरान का राज
मोहम्मद सिराज के बाद उमरान मलिक ने भी टीम को सफलता दिलाई। उमरान मलिक ने 14वें ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इस ओवर की पहली ही गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो को क्लीन बोल्ड कर दिया। उमरान ने 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल यह विकेट अपने नाम किया। उनकी इस गेंद को देखकर बल्लेबाज भी हैरान रह गए।
बांग्लादेश को ऑलआउट करने की होगी कोशिश
भारतीय गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेबाजों को ऑल आउट करने का प्रयास करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर ने शाकिब अल हसन को आउट करने का काम किया। 17वें ओवर की आखिरी गेंद शाकिब के बल्ले के किनारे पर लगकर गेंद हवा में चली गई। जिसे शिखर धवन ने आसानी के साथ लपक लिया। बांग्लादेश को मुश्फिकुर रहीम के रूप में पांचवा झटका लगा। मुश्फिकुर रहीम को भी सुंदर ने आउट किया। भारत की कोशिश अब बांग्लादेश को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications