IND vs AUS: लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद केएस भरत की होगी टीम से छुट्टी! ईशान किशन कर सकते हैं डेब्यू
India vs Australia KS Bharat flop: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत अब तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। चौथे टेस्ट से उन्हें बाहर किया जा सकता है।

India vs Australia KS Bharat flop: भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस साल आखिरी बार एक-दूसरे भिड़ेगी। 9 मार्च को होने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें बनी रहेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है। इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद चौथा टेस्ट टीम इंडिया के लिए काफी अहम हो गया है।

केएस भरत की हो सकती है टीम से छुट्टी
ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में केएस भरत को भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने का मौका मिला है। शुरुआती तीन टेस्ट की पांच पारियों में वह बल्ले से खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा चौथे टेस्ट में भरत की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल कर सकते हैं। ईशान किशन पंत की तरह ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जान जाते हैं। लिहाजा टीम में उनके आने से भारत को मजबूती मिल सकती है।

ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने इंदौर की पिच पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। यहां सवाल ये उठता है कि कप्तान रोहित अगले मैच के लिए टीम में कोई बदलाव करना चाहते हैं या नहीं? दिग्गजों की मानें तो ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था। वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं जो गेम बदलना बखूबी जानते हैं।

फर्स्ट क्लास करियर का रिकॉर्ड है शानदार
बतौर बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल होने वाले ईशान किशन को भरत के खराब फॉर्म के कारण मौका मिल सकता है। ईशान किशन ने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 48 मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा टीम में मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। शमी को तीसरे टेस्ट से आराम दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications