IND vs AUS: RCB के नारे लगाने वाले फैंस को कोहली ने दिखाई देशभक्ति, ऐसा कर बढ़ाई भारत की शान….

India vs Australia, Delhi Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान फैंस ने जमकर टीम इंडिया को चीयर भी किया।

India vs Australia

Virat Kohli, viral video: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इसके जवाब ने भारत ने 262 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई और भारत ने आसानी से 115 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबले को अपनी झोली में डाल लिया। रविंद्र जडेजा ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में सात विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए।

कोहली ने लगाई फैंस को फटकार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने दमदार तरीके से जीत हासिल किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ढाई दिन में ही हराकर सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शक भारी संख्या में मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विराट कोहली को देखकर कुछ फैंस आरसीबी-आरसीबी के नारे लगा रहे थे। जो कोहली को पसंद नहीं आया। विराट कोहली ने फैंस की तरफ इशारा करते हुए बताया कि वह भारत के लिए खेल रहे हैं।

विराट कोहली ने दिखाई देशभक्ति

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोहली फैंस की तरफ इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। आरसीबी-आरसीबी चिल्लाने वाले फैंस को कोहली याद दिलाते है कि वह आरसीबी नहीं बल्कि भारत के लिए खेल रहे हैं। कोहली ने फैंस की तरफ एक हाथ से इशारा किया, जबकि दूसरा हाथ भारतीय टीम के अपनी जर्सी पर रखा। कोहली का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वह लगातार विराट कोहली को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं।

सीरीज में 2-0 से आगे हुआ भारत

दिल्ली में दमदार जीत के साथ ही भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया था। जबकि दूसरे टेस्ट में कंगारुओं को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब एक मार्च से सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडिय में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश तीसरे मुकाबले को जीकर सीरीज में वापसी करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+