IND vs AUS: केएस भरत की नादानी पर कोहली ने गुस्से में दिखाई आंख, टूटने वाला था विराट का सपना
India vs Australia 4th Test, Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा किया। कोहली ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की।

India vs Australia 4th Test, Day 3: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने आखिरकार अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 241 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। विराट कोहली ने टेस्ट में 28वां शतक लगाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका 75वां शतक है। कोहली की दमदार बल्लेबाजी के दम पर अब भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पिच सपटा होने की वजह से यह मुकाबला ड्रॉ होने की तरफ बढ़ रहा है।
केएस भरत पर फूटा कोहली का गुस्सा
विराट कोहली ने काफी संभलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया है। इस दौरान विराट कोहली एक बार रन आउट होते-होते बच गए। कोहली ने टॉड मर्फी की गेंद पर बल्ले से धीमा सा शॉट खेला और रन लेने के लिए निकल पड़े। कोहली को देख भरत भी आगे बढ़े लेकिन बाद में उन्होंने रन लेने से साफ इनकार कर दिया। कोहली को आधे पिच से वापस जाना पड़ा। केएस भरत की इस हरकत से विराट कोहली बेहद निराश नजर आए।
भरत ने सिर झुकाकर माफी मांगी
क्रीज पर पहुंचकर विराट कोहली ने नाराजगी से भरत की तरफ देखा, विराट का रिएक्शन से सब कुछ बयां कर रहा था। कोहली अगर इस तरह आउट हो जाते तो शायद उनका शतक भी पूरा नहीं होता। भरत ने दूर से ही कोहली से सिर झुकाकर माफी मांगी। केएस भरत की एक गलती के कारण विराट कोहली का यह सपना टूट जाता। लेकिन सबकुछ ठीक रहा और विराट कोहली ने अपना शतक बनाने में भी कामयाबी हासिल की। हालांकि, केएस भरत अपन अर्धशतक बनाने से चूक गए।
चौथे दिन भारत नें गंवाए दो विकेट
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 84 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीकर भरत के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा। भरत को नाथन लियोन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराया। भरत ने 88 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। श्रेयस अय्यर को मैच के तीसरे दिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ , जिस वजह से वह बल्लेबाजी के लिए उतर नहीं सके हैं। अय्यर के फिट नहीं होने के बावजूद भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications