IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, लगातार दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए सूर्यकुमार

India vs Australia 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। भारत ने 50 रनों के भीतर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं।

India vs Australia

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। मिचेल स्टार्क ने पारी के पहले ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

गिल-रोहित सूर्या ने किया निराश

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया ने खिलाफ दूसरे में वापसी की। लेकिन वह बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। लेकिन पहले ही ओवर में शुभमन गिल आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। शुभमन खाता भी नहीं खोल सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर लाबुशेन के हाथों कैच आउट हो गए। गिल के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज भी पवेलियन लौटते चले गए।

एक ही ओवर में रोहित-सूर्या आउट

मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। अपने ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने रोहित को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। वहीं रोहित 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल को भी स्टार्क ने ही आउट किया। राहुल 12 गेंदों में 9 रन बनाकर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। अगले ओवर में शॉन एबॉट ने हार्दिक पांड्या को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।

दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+