IND vs AUS: टेस्ट के बाद वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे स्टीव स्मिथ, इन दिग्गजों की टीम में वापसी

India Vs Australia ODI Series: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे में रोहित शर्मा की टीम से भिड़ेगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान की घोषणा कर दी है।

India Vs Australia

India Vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वनडे सीरीज को जीतकर दौरे की समाप्ती करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे में काफी मजबूत दिखाई पड़ती है।

वनडे सीरीज के लिए स्मिथ होंगे कप्तान

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान होंगे। भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट की कप्तानी भी स्मिथ ने ही की थी। इन दोनों टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। इंदौर टेस्ट को ऑस्ट्रलिया ने 9 विकेट से जीता तो वहीं अहमदाबाद टेस्ट को ड्रा करने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई नियमित कप्‍तान पैट कमिंस भारत वापस नहीं लौट रहे हैं। कमिंस ने हाल ही में अपनी मां को खोया है, लिहाजा वह कुछ दिन घर पर ही रहेंगे।

मजबूत नजर आ रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम

इस साल अक्‍टूबर-नवंबर में होने वाले 50 ओवर वर्ल्‍ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीम इस सीरीज में जीत दर्ज करना चाहेगी। टेस्ट सीरीज को बीच में छोड़कर जाने वाले डेविड वॉर्नर और एश्‍टन आगर टीम में वापस लौट चुके हैं। इसके अलावा मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी के आने से ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

जानें वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 17 मार्च, 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 19 मार्च, 2023 को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच 22 मार्च, 2023 को चेन्नई में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया - स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान) (पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+