IND vs AUS: राहुल के टीम से बाहर होने पर आई मीम्स की बाढ़, प्रसाद को लेकर सामने आए मजेदार रिएक्शन
India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। खराब बल्लेबाजी की वजह से केएल राहुल को टीम से बाहर किया गया है।

India vs Australia 3rd Test KL Rahul: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीत लिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत की कोशिश तीसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज जीतने की होगी। वहीं पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। स्मिथ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराने को बेताब होंगे।
केएल राहुल और मोहम्मद शमी बाहर
भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने दो बड़े बदलाव किए हैं। केएल राहुल और मोहम्मद शमी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। केएल राहुल को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किया गया है। जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। राहुल की जगह शुभमन गिल और शमी की जगह उमेश यादव को खेलने को मौका मिला है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
राहुल को ट्रोल कर रहे हैं फैंस
केएल राहुल के टीम से बाहर होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। राहुल के फ्लॉप प्रदर्शन पर लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। ऐसे में इंदौर में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। केएल राहुल की जगह को लेकर वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा के बीच भी सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली है। आकाश चोपड़ा ने वेंकेटेश प्रसाद को केएल राहुल वाले मुद्दे पर अपने यूट्यूब चैनल में बहस के लिए भी न्योता दिया था, लेकिन वेंकेटेश प्रसाद ने ऐसा करने से मना कर दिया।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन , मैथ्यू कुह्नेमैन।












Click it and Unblock the Notifications