जडेजा की फिरकी में फंसकर बोल्ड हुए स्मिथ, मैदान पर किया कुछ ऐसा कि हो रही तारीफ

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। जडेजा ने इस मुकाबले में पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

India vs Australia

India vs Australia 1st Test Nagpur: नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 177 रनों पर ऑल आउट कर दिया। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 49 रन बनाने का काम किया।

रवींद्र जडेजा ने झटके पांच विकेट

रवींद्र जडेजा ने झटके पांच विकेट

लंबे समय बाद इंजरी से लौटे रवींद्र जडेजा ने मैदान पर आते ही अपनी छाप छोड़ने का काम किया। रवींद्र जडेजा ने पहले मुकाबले में पांच विकेट अपने नाम किया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया। भारत की कोशिश अब इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी लीड देने की होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया मैच में वापसी करने को बेताब होगी।

स्मिथ को कमाल की गेंद फेंककर किया आउट

स्मिथ को कमाल की गेंद फेंककर किया आउट

रवींद्र जडेजा ने बाहर की ओर टर्न कराकर गेंद को स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद को देखकर स्मिथ के साथ-साथ कंमेट्री कर रहे रवि शास्त्री भी हैरान थे। शास्त्री ने कमेंट्री में कहा कि ब्यूटी..वहीं स्मिथ कुछ समय तक पिच को निहारते नजर आए। गेंद स्मिथ के बल्ले और पैड्स के बीच से निकलकर विकेट से जा टकराई। बीसीसीआई ने भी रवींद्र जडेजा की इस जादुई गेंद का वीडियो शेयर किया है।

स्मिथ ने जीता फैंस का दिल

स्मिथ ने जीता फैंस का दिल

आउट होने से पहले रवींद्र जडेजा की कई गेंदों पर स्टीव स्मिथ बचते हुए नजर आए। 21वें ओवर की अंतिम गेंद पर जडेजा की एक गेंद स्मिथ के बल्ले का किनारा छूकर बाहर की तरफ निकल गई। जिसके बाद स्मिथ ने थम्स अप कर जडेजा को बधाई दी। स्मिथ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने का काम किया। इन दोनों की गेंदों को पढ़ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+