IND vs AUS: वर्ल्ड कप की टीम में अश्विन की एंट्री होगी या नहीं? जानिए कोच द्रविड़ ने क्या कहा

IND vs AUS ODI: भारतीय टीम ने आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया। इस एशिया कप में भारत के लिए कई पॉजिटिव चीजें रही। चोट से वापस आने वाले खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि वह पूरी तरह से फिट हैं। जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती ओवरों में टीम के लिए विकेट चटकाने का काम किया। वहीं केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम शतक लगाने का काम किया।

अश्विन को मिली जगह: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में आर अश्विन की टीम में एंट्री हुई है। अश्विन लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। अश्विन ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मैच जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लगभग 21 महीने बाद आर अश्विन दोबारा वनडे टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

India vs Australia 1

कोच द्रविड़ ने कही यह बात: आर अश्विन को लेकर टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। राहुल द्रविड़ ने कहा कि अश्विन का अनुभव हमारे लिए अच्छा है, वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह हमेशा हमारी योजनाओं में थे। ऐसे में अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद हमने उन्हें टीम में वापस बुलाने का काम किया। अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज काफी अहम होने वाली है।

वर्ल्ड कप टीम में होंगे या नहीं? हालांकि, कोच राहुल द्रविड़ ने अश्विन के वर्ल्ड कप टीम में होने पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि सभी की कोशिश होती है कि आपके बड़े खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट और बड़े मैचों के लिए तैयार रहें। ऐसे में अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज एक बड़ी चुनौती होगी। हमें उनके टैलेंट पर कोई शक नहीं है, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए लंबे समय बाद कोई फॉर्मेट खेलना काफी मुश्किल भरा काम होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+