IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर, स्मिथ संभालेंगे जिम्मेदारी

India vs Australia, Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

Steve Smith

India vs Australia, Steve Smith: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सफर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। शुरुआती दो टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे मैच को जीतना बेहद जरूरी है। सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जाना है। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में वापसी करने का ऑस्ट्रेलिया के पास ये आखिरी मौका होगा। नागपुर और दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा निराश किया है।

इंदौर टेस्ट नहीं खेलेंगे पैट कमिंस

इंदौर टेस्ट नहीं खेलेंगे पैट कमिंस

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस अपनी मां को देखने ऑस्ट्रेलिया गए थे। पैट कमिंस की मां की बीमार हैं, ऐसे में वह कुछ दिन और उनके साथ रहना चाहते हैं। पैट कमिंस ने कहा कि मैंने अभी भारत नहीं लौटने का फैसला किया है, क्योंकि मां की तबीयत सही नहीं है। ऐसे में मैंने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है। लिहाजा तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी संभालेंगे।

स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है कप्तानी

स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है कप्तानी

स्टीव स्मिथ इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को अगले मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया है। स्मिथ पहले भी लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में टीम को स्मिथ की कप्तानी में जीत की उम्मीद होगी। स्मिथ तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेंगे। वहीं भारत की कोशिश तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

स्टीव स्मिथ के पास है कप्तानी का अनुभव

स्टीव स्मिथ के पास है कप्तानी का अनुभव

स्टीव स्मिथ के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। साल 2018 में साउथ अफ्रीका दाैरे पर बॉल टेम्परिंग के चलते उन्हें अपनी कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। इस घटना के बाद उन पर बैन भी लगाया गया था। वहीं मिचेल स्टार्क अंगुली की चोट से उबर चुके हैं और इंदौर में उनके खेलने की पूरी संभावना है। पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में स्टार्क तेज गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं।

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्वेपसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+