IND vs AUS: 'इस पिच पर पंत लगाते चौके-छक्कों की झड़ी', लायान के सामने फैंस ने लगाए ऋषभ के नारे

India vs Australia 4th Test, Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं। टीम को उनकी खली साफतौर पर खल रही है।

Rishabh Pant

India vs Australia 4th Test, Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक बन गया है। भारत ने चौथे दिन मैच में वापसी कर ली है। भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रन मशीन विराट कोहली ने शतक जड़ने का काम किया। इन दोनों की शतक की बदौलत भारत ऑस्ट्रेलिया के दिए गए 480 के स्कोर के करीब पहुंच गया है। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में लीड हासिल करने की कोशिश में है।

स्लो बल्लेबाजी पर फैंस ने लिए मजे

चौथे टेस्ट मैच के तीसरे और चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। भारतीय टीम के बल्लेबाजों के इस एप्रोच से कुछ क्रिकेट फैंस निराश नजर आए। वह सोशल मीडिया पर लगातार मैच पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि इस सपाट पिच पर पंत होते तो भारत आगे होता। पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। यही वजह है कि वह इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

लायन को किया गया ट्रोल

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के तीसरे दिन नाथन लायन बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान फैंस ने नाथन लियोन को ट्रोल करने की कोशिश की। फैंस ने लायोन के सामने पंत के नारे लगाए। कुछ फैंस नाथन लायन के सामने ऋषभ पंत के नारे लगाने लगे। जिसके बाद लायन वहां से चले गए, हालांकि उनके जानेके बाद भी फैंस पंत के नारे लगाते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस को आई पंत की याद

पिछले साल यानी 2022 में भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत इस सीरीज में नहीं है। भारतीय टीम को अपने इस मैच विनर खिलाड़ी की कमी साफतौर पर खल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी पंत को मिस करते दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार पंत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अगर पंत होते तो स्पिनर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते और भारत मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर लेता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+