Ind vs Aus: 16 साल बाद किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने किया ये कमाल, मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास
india vs australia mohammed shami: पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 52 रन डेविड वॉर्नर ने बनाने में सफलता हासिल की। डेविड वॉर्नर के अलावा जोस इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी कुछ दमदार शॉट लगाने का काम किया।
शमी ने झटके पांच विकेट: भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेने का काम किया। शमी के अलाा बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में मिशेल मार्श का विकेट लेकर अपने इरादे साफ कर दिए। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का काम किया। शमी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप नजर आए।

16 साल बाद हुआ ये कारनामा: भारतीय सरजमीं पर 16 साल बाद किसी भारतीय तेज गेंदबाज को वनडे में पांच विकेट मिली है। मोहम्मद शमी के इस स्पेल से पहले साल 2007 के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज ने भारत में एक पारी के दौरान वनडे में पांच विकेट चटकाए थे। अब इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम जुड़ गया है। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
मोहाली में पहली बार हुआ ऐसा: मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच पर पहली बार किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले वनडे क्रिकेट में कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज इस मैदान पर पांच विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे। शमी ने अपने वनडे क्रिकेट करियर में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लेने में सफलता हासिल की है। शमी ने अब तक 93 मैचों में 25.42 की औसत से 170 विकेट लिए हैं। वह वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं, ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications